Monday, April 21, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा में शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

आरा में शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा वार्ड नंबर- 34 की घटना

शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

Bharat sir
Bharat sir

आरा (मो. वसीम)। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह रविवार की दोपहर शौच करने निकला था। सोमवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृत युवक धनपुरा वार्ड नंबर 34 निवासी नेपाली केवट है। वह साइकिल पर फेरी कर लहसुन बेचता था और खेती करता था।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर जाने देने की आशंका-छानबीन में जुटी पुलिस

रविवार की दोपहर को डूबा था युवक, सोमवार को मिला शव

बताया जाता है कि नेपाली केवट रविवार दोपहर शौच के लिए निकले थे। रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा नहर में शव तैरने की सूचना दी गयी। इस पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से शव बाहर निकाला गया।

आरा में शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

शाहपुर में युवक की मौत के बाद दुकान को सील किया गया

वहीं हादसे के बाद उसके घर में रोना-धोना मचा है। पत्नी सुमित्रा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृत युवक अपने चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्री कलावती देवी व पुष्पा देवी और पुत्र सोहराई केवट, उपेंद्र कुमार व सत्येंद्र कुमार है।

बक्सर-श्रीत्रिदंडी-देव-समाधी-स्थल-मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular