Homeबिहारआराआरा में बदमाश ने युवक को मारी गोली

आरा में बदमाश ने युवक को मारी गोली

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के समीप सोमवार की रात घटी घटना

jay kumar
  • हाईलाइट:
  • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी

आरा। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के समीप सोमवार की रात मामूली विवाद में हथियारबंद बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने हाथ के अंगुली में लगी है। इससे वह जख़्मी हो गया। परिजन द्वारा उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर-7 निवासी अजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र दीपू सिंह है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात भेलाई गांव के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के समीप वह अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। तभी एक बाइक सवार हथियारबंद बदमाश वहां आया और उसे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

इस संबंध में जख्मी दीपू सिंह के फर्द बयान पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी लड्डू कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए बयान में उसके द्वारा बताया गया है कि 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह भेलाई गांव निवासी रणजीत सिंह के पुत्र व अपने दोस्त कुणाल कुमार के बुलाने पर उसके पास गया था और भेलाई गांव स्थित भेलाई पुल के समीप दुर्गा पूजा पंडाल के पास जाकर उसके साथ बैठा था।

तभी पूर्व के विवाद को लेकर उसी गांव निवासी लड्डू कुमार वहां धमका और अपने हाथ में लिए पिस्टल से उसके सिर पर गोली चला दी। तभी वह झुक गया और गोली उसके दाहिने हाथ की अंगुली में लग गई। इसके बाद वह बाइक द्वारा भाग निकला।

इस संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आरोपी और जख्मी दोनों दोस्त हैं। और प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि जख्मी युवक का भी पूर्व में अपराधी इतिहास रहा है। वह नवादा थाना में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन मामलों में आरोपित रहा है और जेल भी जा चुका है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular