HomeNewsस्मरणोत्सव दिवस पर याद किये गये शहीद मो. हमीद

स्मरणोत्सव दिवस पर याद किये गये शहीद मो. हमीद

Shaheed Hameed – शहीद कक्षपाल हमीद की याद में जेल में बनेगा स्मारक 

डयूटी पर तैनात कक्षपाल हमीद को मारी गयी थी गोली 

आरा। Shaheed Hameed स्मरणोत्सव दिवस के अवसर पर बुधवार को जेल में शहीद कक्षपाल मो. हमीद को याद किया गया। इस अवसर पर जेल के सभी अफसरों, कर्मियों व बीएमपी जवानों द्वारा शहीद हमीद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और सलामी दी गई। कक्षपाल की बहादुरी को याद किया गया। कहा गया कि गोली लगने के बाद भी उनके द्वारा अदम्भ साहस दिखाते हुए अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की गई। उन्हें एक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ और इमानदार कर्मी बताया गया।

कारा अधीक्षक युसुफ रिजवान ने बताया शहीद कक्षपाल Shaheed Hameed की याद में एक स्मारक बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षपाल हमीद की शहादत के बाद और अविवाहित रहने के कारण उनके छोटा भाई मो.सलीम को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिये कारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक को प्रस्ताव भेजा गया है। बताते चलें कि 16 जुलाई 2012 को कारा के बाहरी गेट पर ड्यूटी पर तैनात कक्षपाल मो.हमीद को गोली मार दी गयी थी। उसमें वह शहीद हो गये थे। वह झारखंड के रांची के कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी के रहने वाले थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular