HomeNewsचेकिंग के दौरान बाइक सवार ने सैप जवान को मारी ठोकर

चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने सैप जवान को मारी ठोकर

chandi Bazaar – चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार पर सोमवार की दोपहर घटी घटना

chandi Bazaar आरा। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार पर सोमवार की दोपहर बाइक ने एक सैप जवान को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी जवान को पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी सैप जवान राजेश्वरी प्रसाद सिंह के 58 वर्षीय पुत्र वाल्मीकि प्रसाद सिंह है। वह वर्तमान में चांदी थाना में सैप जवान के रूप में कार्यरत हैं। सैप जवान ने बताया कि आज दोपहर चांदी बाजार पर बाइक चेकिंग लगाई गई थी। जहां वह भी मौजूद थे। इसी बीच बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में जख्मी सैप जवान का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया है।

jay kumar

woman cricket – महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ 20-20 महिला क्रिकेट मैच

Harsh firing in Bihiya – जख्मी किशोर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

Bhojpur – अपराधियों की गिरफ्तारी और केस अनुसंधान में लापरवाही में दो थानाध्यक्ष सस्पेंड

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular