Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में शराब के खिलाफ चला अभियान, सात धंधेबाज गिरफ्तार

भोजपुर में शराब के खिलाफ चला अभियान, सात धंधेबाज गिरफ्तार

liquor in Bhojpur – भोजपुर जिले की अलग-अलग थाना क्षेत्रो की पुलिस ने की कार्रवाई

liquor in Bhojpur – आरा। भोजपुर जिले में रविवार की देर शाम शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान चला। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने सात धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 110 लीटर देसी शराब बरामद की गयी। वही चार बाइक भी जब्त की गयी। अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

jay kumar

एसपी हर किशोर राय द्वारा यह जानकरी दी गयी। उन्होंने बताया कि जिले की धनगाईं, संदेश, जगदीशपुर, अगिआंव बाजार और गजराजगंज सहित अन्य थानों की पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस दौरान 110 लीटर देसी शराब के साथ सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। चार बाइक भी जब्त की गयी। जब्त बाइक के कागजात के बारे में पता लगाया जा रहा है। धंधे मे शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें कि एसपी के निर्देश पर हर रविवार को शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

पंडित राजीव गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक सभी प्रधानमंत्री का सुरक्षा अधिकारी रहा ये शख्स

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular