Homeबिहारआरा भोजपुरशादी के दो माह और युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की...

शादी के दो माह और युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी

Bampali suicide आरा: जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के वामपाली गांव में सोमवार की रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक बामपाली गांव निवासी रोहित कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात जब सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच युवक ने घर का दरवाजा बंद कर गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद जब परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Bampali suicide घर का दरवाजा बंद कर गले में फांसी का फंदा लगा की खुदकुशी, घर मे मचा कोहराम

बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का  बिना पोस्टमार्टम कराए वापस गांव ले गए। हालांकि युवक ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जबकि दूसरी ओर घरेलू कलह के कारण खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि मृतक युवक की शादी दो माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

बडी खबरः ओल के नीचे छीपाकर लाया जा रहा ढाई करोड़ का गांजा बरामद

हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular