Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में प्राइवेट अस्पताल की छत से गिरकर महिला की मौत

आरा में प्राइवेट अस्पताल की छत से गिरकर महिला की मौत

hospital in Ara – आरा शहर के पकड़ी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार की दोपहर घटी घटना

खबरे आपकी hospital in Ara आरा शहर के पकड़ी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार की दोपहर छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के पटखौलिया निवासी भगवान सिंह की 60 वर्षीया पत्नी धनदुलारी देवी है।

बताया जाता है कि वह अपनी बेटी का प्रसव कराने को लेकर एक सप्ताह पूर्व आरा शहर के पकड़ी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आई थी। जहां उसकी बेटी का ऑपरेशन कर प्रसव किया गया। जिसके कारण वह एक सप्ताह से प्राइवेट अस्पताल में रहकर अपनी बेटी का देखभाल कर रही थी। आज दोपहर जब वह अस्पताल की छत पर कपड़ा डाल रही थी। उसी दरमियान असंतुलित होकर वह छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई।

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

पति के दोस्त से महिला को हुआ प्यार, प्रेमी संग फरार

उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री कुसुम, रीता एवं एक पुत्र उपेंद्र है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था

दो साल से अधिक समय तक एक थाने में जमे अफसरों का तबादला 

आरा जेल के एक बंदी की बातचीत के ऑडियो में कही जा रही हत्या की बात

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular