Homeबिहारआरा भोजपुरपूजा करने गयी एपीपी की भतीजी के गले से मंगलसूत्र उड़ाया

पूजा करने गयी एपीपी की भतीजी के गले से मंगलसूत्र उड़ाया

Aranya Devi temple : मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा करने के दौरान घटी घटना

खबरे आपकी :- आरा। मां आरण्य देवी मंदिर (Aranya Devi temple) में मंगलवार को उचक्कों ने पूजा करने गयी महिला का मंगलसूत्र उड़ा लिया। घटना मौलाबाग की रहने वाली निधि सिन्हा के साथ हुई है। वह एपीपी और पत्रकार की भतीजी है। इसे लेकर महिला द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मौलाबाग की निधि सिन्हा अपनी बहन के साथ पूजा करने मंगलवार को मां आरण्य देवी मंदिर में गई थी। वह मां के सामने पूजा करने के लिए झुकी, तभी चोरों ने उसका मंगलसूत्र उड़ा लिया। तब पीड़ित महिला ने घटना को लेकर मंदिर का गेट बंद कर नगर थाना को सूचित किया। लेकिन वहां मौजूद दो लड़कों ने गेट खोल दिया। इससे भीतर के लोग बाहर निकल गये। बाद में पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित महिला ने बताया कि एक और महिला का भी गहना चोर ले उड़ा।

पढ़े :- चंदा के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी

पढ़े :- पुलिस छापेमारी के दौरान जदयू नेता आरोपित ने को भगाया

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular