HomeNewsभोजपुर में जमीन के विवाद को लेकर गरजी बंदूके चाचा-भतीजा को लगा...

भोजपुर में जमीन के विवाद को लेकर गरजी बंदूके चाचा-भतीजा को लगा छर्रा, एक की मौत

kusmahi Fire- छर्रा लगने से मृतक का चाचा गंभीर रूप से जख्मी, हालत गंभीर

kusmahi Fire-उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुस्माही टोला गांव का मामला

jay kumar

बिहार/आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुस्माही गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर बंदूके गरजी। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान छर्रा लगने से एक की मौत हो गई। वही मृतक के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज सदर अस्पताल मेंकराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। वही गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।

kusmahi Fire-sad woman

जानकारी के अनुसार मृतक कुस्माही टोला निवासी स्व. परमानंद सिंह का पुत्र सुरेश सिंह है। गोलीबारी में मृतक के चाचा कलक्टर सिंह घायल हो गये। उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

पढ़े :- जब दुकानदार के पैंट छेदते निकल गयी गोली

पढ़े :- वायरल वीडियो में स्टेज पर पिस्टल लेकर थिरक रही नर्तकी

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular