Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में हर्ष फायरिंग के साथ तमंचे पर डिस्को का दौर अभी...

भोजपुर में हर्ष फायरिंग के साथ तमंचे पर डिस्को का दौर अभी भी जारी, नर्तकी के हाथ में पिस्टल,वायरल हो रहा वीडियो

Dancer Pistol-वायरल वीडियो में स्टेज पर पिस्टल लेकर थिरक कर रहे युवक और नर्तकी 

Dancer Pistol-शहर और बगल के गांव की बारात में तमंचे पर डिस्को वीडियो वायरल

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/आरा: भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग के साथ ही तमंचे पर डिस्को भी खूब हो रहे हैं। साल-दर-साल इसका प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। तमंचे पर डिस्को और हर्ष फायरिंग के चक्कर में हर साल कुछ लोग जान गंवा रहे हैं। बावजूद लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन में भी शादी समारोहो में डांस प्रोग्राम व तमंचे पर डिस्को हो रहे हैं। प्रशासन की रोक के बाद भी बारात या किसी समारोह मे डांस प्रोग्राम और तमंचा लहराना लोगों के लिये स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। कुछ लोग इसे अपनी शान समझ रहे हैं। तमंचे पर डिस्को के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

रविवार की रात भी इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक शहर और दूसरा बगल के एक गांव का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवाओं को स्टेज पर पिस्टल लेकर नर्तकी के साथ थिरकते देखा जा रहा है। डांसर के हाथ में भी पिस्टल दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों वीडियो शादी समारोह के हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किस दिन के हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस इस तरह की घटना व सूचना की जानकारी होने से इनकार किया है।

सूत्रों की मानें तो टाउन और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बारात आयी थी। उसमें डांस का प्रोग्राम भी था। नाच के दौरान कुछ युवा भी स्टेज पर चढ़ गये और डांस करने लगे। इसी दौरान तमंचे पर डिस्को होने लगा। महिला डांसर को भी पिस्टल थमा दिया गया।

पढ़े :- जब दुकानदार के पैंट छेदते निकल गयी गोली

पढ़े :- वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई 

पढ़े :- भोजपुर में पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular