Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक...

आरा में बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

Dharhara Turn-धरहरा मोड़ के समीप हुआ सड़क हादसा

jay kumar

बिहटा मंदिर में पूजा का कर रात्रि में बाइक से लौट रहे थे घर

जख्मी युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

खबरे आपकी आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मोड़ के समीप शुक्रवार की रात पूजा कर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जख्मी युवक को चिन्ताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

पढ़े : आजादी के 74 साल बाद भी-“रोड ना बनला के चलते जूतो-चप्पल अब हाथे में लेके चले के पड़त बा”

जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर-13 निवासी स्व.सुरेंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र रंजन यादव है। जबकि जख्मी उसी मोहल्ले के बसंत चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना चौधरी है।

मंदिर में पूजा का कर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा
मृतक व घायल के.परिवार

पढ़े : दोनों पक्षों के तीन लोगों की गयी जान-इमरान के बाद शबनम और सोनू हत्याकांड के फैसले की बारी

बताया जाता है कि दोनों शुक्रवार की शाम बाइक द्वारा पटना के बिहटा स्थित एक मंदिर में पूजा का करने गया थे। रात्रि में दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच Dharhara Turn धरहरा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़े : आरा बैग व्यवसायी इमरान हत्याकांड में कुख्यात खुर्शीद कुरेशी समेत 10 अभियुक्तों को सजा ए मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular