Homeबिहारआरा भोजपुरपिता ने लगाई डांट तो किशोरी ने किया विषपान

पिता ने लगाई डांट तो किशोरी ने किया विषपान

Balua Ara – कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी समेत दो की हालत बिगड़ी

jay kumar

दोनों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

Balua Ara-आरा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कीटनाशक का सेवन करने से महिला समेत दो की हालत बिगड़ गई। दोनो का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पहली घटना Ara शहर के नवादा मोहल्ले की है। जहां एक किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

पढ़ें-राजद के रजत जयंती पर बोले लालू प्रसाद यादव- हम मिट जाएंगे, झुकेंगे नही

बताया जाता है आज सुबह उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट लगाई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर उक्त किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

Balua Ara

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव की

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के Balua दौलतपुर बलुआ गांव की है। जहां एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला दौलतपुर बलुआ गांव निवासी शोभा देवी है।

बताया जाता है कि आज सुबह जब घर के सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। उसी बीच उक्त महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। महिला में कीटनाशक का सेवन क्यो किया? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular