Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबाइक लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

बाइक लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

Robbery accused Sanjay arrested- घटना के मास्टर माइंड चौरी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी संजय कुमार सिंह

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/पीरो अनुमंडल पुलिस ने गत 23 जुलाई की शाम सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक स्टेट हाइवे के समीप हथियारबंद अपराधियों द्वारा अंजाम दिए गए बाइक लूट कांड का उद्भेदन करते हुए घटना के मास्टर माइंड चौरी थाना क्षेत्र के बहुआरा संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने संवाददाताओं को बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब साढ़े आठ बजे मिश्रीचक निवासी मो फ़ैयाजुल हक नामक एक व्यक्ति गुलजारपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने के बाद अपनी डिस्कवर बाइक से वापस लौट रहा था, तभी होंडा साइन बाइक पर सवार तीन अपराधी अनुआ गांव से पीछा करते हुए मो फ़ैयाजुल हक को मिश्रीचक स्टेट हाइवे के पास देसी कट्टा और चाकू का भय दिखाकर जबरन रोक लिया और मो फ़ैयाजुल की बाइक और रेडमी का मोबाइल सेट लूट कर फरार हो गए।

पढ़ें-आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होगा लोक अदालत

अनुसंधान के क्रम के पुलिस को पता चला कि बाइक लूट की इस घटना को अजांम देने में मुख्य आरोपी संजय कुमार सिंह के अलावा बड़हरा थाना के धुसरिया गांव निवासी नंदबिहारी राय का पुत्र रितेश कुमार राय और मनोज सिंह का पुत्र अभिनंदन सिंह उर्फ नंदन सिंह शामिल थे। इसके बाद पुलिस टीम ने गत 2 अगस्त को कांड के सरगना संजय कुमार सिंह के घर मे छपामारी की तो पुलिस ने वहां से लूटी गई बाइक और मोबाइल के साथ घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई होंडा साइन बाइक भी बरामद किया।

Robbery accused Sanjay arrested
लूट कांड का अपराधी संजय कुमार सिंह गिरफ्तार

Robbery accused Sanjay arrested-इस दौरान मौके से ही पुलिस ने संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में शामिल अन्य दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है और उक्त दोनों आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने गिरफ्तार कांड के मास्टर माइंड संजय सिंह अपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि संजय सिंह इस बाइक लूट कांड के अलावा कई अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। संजय सिंह पीरो थाना कांड संख्या 363/18 आर्म्स एक्ट, चौरी थाना कांड संख्या 102/18, सहार थाना कांड संख्या 170/21 और बड़हरा थाना कांड संख्या 347/21 का अभियुक्त है।

पढ़ें-शराब मामले में जब्त वाहनों के खिलाफ अब प्राथमिकी के साथ भेजना होगा अधिग्रहण का प्रस्ताव

Bijay singh

Most Popular