Homeआरा भोजपुरचरपोखरीतीन दिन से लापता युवक का शव बरामद, तीन गिरफ्तार

तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद, तीन गिरफ्तार

Sahaspur: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव निवासी स्व.शिवमुनी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी का शव भगवान टोला स्थित मलार नदी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया।

  • हाइलाइट: Sahaspur
    • प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव में तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। उसका शव थाना क्षेत्र के भगवान टोला स्थित मलार नदी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। मृतक के सर के पीछे कटा हुआ गहरा जख्म का निशान, शरीर एवं चेहरा पानी में रहने के कारण फुला हुआ पाया गया।

Sahaspur – मृतक सहसपुर गांव निवासी संतोष चौधरी

परिजन द्वारा प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी स्व.शिवमुनी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी है। वह किसान था।

इधर, मृतक के छोटे भाई सूरज चौधरी ने बताया कि बीते 30 अगस्त की रात करीब दस बजे उनके मोबाइल पर फोन आया और वह बात करते हुए घर से निकल गए और रात में घर वापस नहीं लौटे। उनके मोबाइल पर किसका कॉल आया था। यह हम लोगों को पता नहीं चल पाया। इसके बाद हम लोगों ने उस रात उनकी काफी खोजबीन की। लेकिन सफलता नहीं मिली।

परिजन द्वारा 31 अगस्त को चरपोखरी थाना में उनके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद परिजन एवं पुलिस द्वारा उसकी काफी खोज दिन की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह उसका शव थाना क्षेत्र के भगवान टोला स्थित मलार नदी से बरामद किया गया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular