Homeआरा भोजपुरचरपोखरीचरपोखरी के पसौर गांव में पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने...

चरपोखरी के पसौर गांव में पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने खाया जहर, मौत

Pasaura Charpokhari: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Pasaura Charpokhari
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव निवासी भूखन मुसहर का 25 वर्षीय पुत्र गोलू राम है।

इधर, मृतक की पत्नी मोती देवी ने बताया कि वह अत्यधिक नशा करता था। जिसको लेकर शुक्रवार के शाम उसने अपने पति से कहा कि ज्यादा नशा मत करो। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां मनोरमा देवी एवं पत्नी मोती देवी है। घटना के बाद मृतक की मां मनोरमा देवी, पत्नी मोती एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular