Homeबिहारभोजपुरबारात में नाच के दौरान युवक को लगी गोली, जख़्मी

बारात में नाच के दौरान युवक को लगी गोली, जख़्मी

भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में शुक्रवार की देर रात बारात नाच के दौरान हर्ष फायरिंग हुई।

Chandan Bhaluni: जख्मी नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी कृष्ण सिंह का 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है।

jay kumar
  • हर्ष फायरिंग: Chandan Bhaluni
  • जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
  • जख्मी के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज
  • अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में शुक्रवार की देर रात घटी घटना

आरा। जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में शुक्रवार की देर रात बारात नाच के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। उसे दाहिने साइड पंजरी में गोली लगी है। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर गांव आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जख्मी नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी कृष्ण सिंह का 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है।

Chandan Bhaluni: पवना गांव से डीहरा गांव बारात गई थी

इधर, जख्मी के भांजा रंजन कुमार ने बताया कि पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में बारात गई थी। जिसमें वे दोनों भी शामिल होने के लिए गए थे। बारात में नाच प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था।शुक्रवार की देर रात जब वह समियाना के बाहर सोया था और चंदन नाच देख रहा था। तभी पांच की संख्या में रहे युवकों में से किसी के द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी का इलाज कर रहे डा. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को दाहिने साइड सीने में गोली लगी है। गोली लगने से उसका खून काफी बह गया था और लंग्स डैमेज हो गया था। पोस्टमार्टम कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। लेकिन उसे अभी ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।

हालांकि नाच के दौरान गोली किसने चलाई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है? थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में जख्मी के बयान पर दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में नाच के दौरान गोली लगने की बात कही गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular