Bihiya ROB Barrier: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर स्थित रेल ओवर ब्रिज पर बुधवार की अहले सुबह हाईट बेरियर से टकरा जाने से एक टेलर ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
- हाइलाइट: Bihiya ROB Barrier
- आरओबी पर लगे हाईट बेरियर से टकराकर टेलर ट्रक क्षतिग्रस्त, हादसा टला
आरा। जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर स्थित रेल ओवर ब्रिज पर बुधवार की अहले सुबह हाईट बेरियर से टकरा जाने से एक टेलर ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना के दौरान ट्रक के चालक व खलासी बाल-बाल बच गये। घटना के बाद आरओबी के दोनों तरफ घंटों यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त और बेरियर में फंसे ट्रक को हटाया गया तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।
Bihiya ROB Barrier : क्रेन की मदद से बेरियर में फंसे ट्रक को निकाला गया
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे जगदीशपुर से बिहिया की तरफ आ रहा टेलर ट्रक आरओबी के दक्षिणी छोर से पहले हीं टूट चुके बेरियर को पार कर उतरी छोर पर लगे हाईट बेरियर से जा टकराया जिससे ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि टक्कर के बाद लोहे के भारी भरकम हाइट बेरियर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रक के बेरियर से टकराने की घटना के बाद हुए तेज आवाज से आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया तब जाकर स्थिति सामान्य हो पायी।
एक सप्ताह पहले भी हुई थी ऐसी घटना
बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी एक ट्रक आरओबी के दक्षिणी बेरियर से टकरा गया था। इस घटना में बेरियर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद भारी वाहनों के बेरियर तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। आरओबी के बेरियर से भारी वाहनों के टकराने की घटनाएं लगातार सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।















