Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजटूटल बाटे सड़क इन्हवा जाम में छूटत परान बा'

टूटल बाटे सड़क इन्हवा जाम में छूटत परान बा’

Ara me ka ba – आरा में का बा #टैग के साथ सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड

टूटी सड़क और जाम को चुनाव मुद्दा बनाने की कोशिश

Ara me ka ba आरा शहर की सड़कों की बदहाली और जाम से परेशान लोग अब इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। वैसे तो शहर की जाम की समस्या हर चुनाव में मुद्दा बनता रहा है। लेकिन इस सबसे गंभीर समस्या को लेकर अब तक राजनीतिक स्तर पर कुछ खास नहीं हो पाया है। हालांकि स्थानीय सांसद द्वारा जाम से शहर को निजात को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। उसके अनुसार शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी उसमें काफी देरी है।

ऐसे में विधान सभा चुनाव में एक बार फिर यह मुद्दा जिंदा हो गया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। Ara me ka ba आरा में का बा हैशटैग के साथ एक पोस्ट फिलहाल ट्रेंड कर रहा है। आरा के ही एक मीडियाकर्मी अमरेंद्र कुमार का पोस्ट ‘टूटल बाटे सड़क इन्हवा जाम में छूटत परान बा’ चर्चा में है। इस पोस्ट के साथ..#आरा में का बा #बिहार चुनाव2020′ भी लिखा है। फेसबुक पेज पर कुछ लोगों द्वारा इस पोस्ट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियायें भी दी गयी है। अब देखना है कि टूटी सड़कें और जाम की यह गंभीर समस्या किस हद तक चुनावी मुद्दा बन पाता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई में का बा गाना चर्चित हुआ था। उसके बाद बिहार की रहने वाली लोक गायिका नेहा राठौर का गाना ‘बिहार में का बा’ धूम मचाने लगा। उसके बाद हर जगह ‘का बा’पूछा जाने लगा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular