HomeNewsआरा के संगीत की अनुगूंज सात समंदर पार कनाडा तक

आरा के संगीत की अनुगूंज सात समंदर पार कनाडा तक

Arrah music – टॉक शो में कई देशो के मशहूर कलाकार शामिल हुऐ

आरा। Arrah music कनाडा की अग्रणी संस्था “सर्ब अकाल म्यूजिक सोसायटी ऑफ कैलगरी” की ओर से आयोजित “इंटरनेशनल डिजिटल कंसर्ट विथ टॉक शो” आरा के द्वय कलाकरों ने गायन व कथक नृत्य प्रस्तुत समां बांधा। विदुषी विमला देवी व गुरु बक्शी विकास की प्रस्तुति से आरा के संगीत(Arrah music) की अनुगूंज सात समंदर पार कनाडा तक पहुंची। इस कार्यक्रम में पहले दिन आरा की शास्त्रीय गायिका विदुषी विमला देवी ने राग मधुवंती में झपताल में निबद्ध बंदिश “पिया से मिलन को जियरा तरसे” तीनताल में निबद्ध बंदिश “झुकी-झुकी आई सांझ सखी री” ठुमरी बहुत दिन बीते राम सैंया को देखें, दादरा व भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

jay kumar

वही दूसरी संध्या में मशहूर कथक नर्तक गुरु बक्शी विकास ने कथक नृत्य पर आयोजित परिचर्चा में बतौर मुख्य वक्ता कथक में परंपरा व नवीनता पर विचार अभिव्यक्त किया। वही गुरु बक्शी विकास ने कहा कि कला में नये प्रयोगों से मूल तत्व नष्ट नहीं होने चाहिए। कथक नृत्य प्रारंभ से राधा और कृष्ण पर केंद्रित रहा है। केवल लय और तैयारी से कथक की अभिव्यक्ति संभव नहीं हैं।

इस टॉक शो में होस्ट असावरी सिंह ने कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। सर्ब अकाल म्यूजिक सोसायटी ऑफ कैलगरी” के निदेशक हरजीत सिंह ने गुरु बक्शी विकास को पंडित के अलंकार से अलंकृत किया। इस टॉक शो के पश्चात गुरु विकास ने बोल व बंदिशों पर पारंपरिक कथक में अद्भुत कलात्मकता से सबको आकर्षित किया। नृत्य में गुरु विकास के शिष्य अमित कुमार व शिष्या सोनम कुमारी ने बखूबी साथ दिया। संगत में रोहित कुमार के स्वरों व आचार्य चंदन कुमार ठाकुर एवं सूरज कांत पाण्डे ने तबले ने रंग भरा। विदुषी विमला देवी व गुरु बक्शी विकास के इस उपलब्धि पर (Arrah music) आरा के संगीत जगत में खुशी की लहर दौड़ रही हैं। इस टॉक शो में कई देशो के मशहूर कलाकार शामिल हुऐ।

पुलिस ने कहा न्यायालय द्वारा मुखिया बुटेश्वर यादव को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया है

राकेश ओझा ने कहा कि शाहपुर की मासूम जनता के भावनाओं के साथ खेल रहे है मंटू तिवारी व भुअर ओझा

एक प्राइवेट अस्पताल की डाक्टर पेट चीरने के बाद कैंसर होने की बात कह बच्चेदानी निकालने से किया इंकार

साहबों व दफ्तरों का चक्कर लगा थका परिवार अब बजरंग बली से लगा रहा गुहार, हनुमान चालीसा का पाठ

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular