Homeबिहारआरा भोजपुरपहचान नहीं होने पर अज्ञात शव का कराया गया अंतिम संस्कार

पहचान नहीं होने पर अज्ञात शव का कराया गया अंतिम संस्कार

आरा Arrah लावारिस सेवा केंद्र द्वारा बुधवार को एक अज्ञात पुरुष के शव का अंतिम संस्कार गांगी नदी Arrah स्थित श्मशान घाट पर कराया गया। संस्था के संस्थापक डीएन सिंह ने बताया कि उक्त शव पुरुष का था। जो जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा प्राप्त हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे रखा गया था। पहचान नहीं होने पर आज शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों में प्रमुख व्यक्तियों में डीएन सिंह, मदन सिंह, मकलू राम, मंजूल राम इत्यादि लोग शामिल थे।

jay kumar

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर नदी के किनारे से बरामद हुआ था शव

बता दे कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उजियारपुर हरवंश सिंह के टोला के समीप दुलौर नदी के किनारे से सोमवार की दोपहर एक अज्ञात 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई थी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई,पहचान नहीं होने पर आज Arrah शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

पुलिस को मिली थी बाजार बंद कराने की इनपुट,पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular