Sunday, February 23, 2025
No menu items!
HomeNewsनीतीश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा: राधाचरण साह

नीतीश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा: राधाचरण साह

JDU in Bhojpur -भोजपुर जिला जद (यू) पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं प्रखण्ड अध्यक्षों की सूची जारी

खबरे आपकी आरा शहर के रीगल होटल के सभागार में मंगलवार को जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता भोजपुर जिला जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद मेहता एवं संचालन पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता रामसकल सिंह भोजपुरिया द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह निवर्तमान विधान पार्षद राधाचरण साह ने कहा कि जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ सीएम नीतीश कुमार के विचारों एवं बिहार सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यो को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

श्री साह ने कहा कि हमारे जनप्रिय नेता नीतीश कुमार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुधार के अभियानों के माध्यम से बिहार का सर्वागिण विकास करते हुए बिहार के पूराने गौरव को वापस दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अपने 16 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने “न्याय के साथ विकास के नारे” को जमीनी स्तर पर उतार कर महात्मा गांधी, जेपी, लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का कार्य किया रहा है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

JDU in Bhojpur-जदयू पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने लाल बहादुर महतो

JDU in Bhojpur -जिला जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद मेहता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी द्वारा जो मुझे जबाबदेही दी गई है। उसका मैं बखूबी निर्वहन करुंगा तथा बिहार सरकार द्वारा किये गए सभी विकास कार्यों को मैं समाज के अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधा चरण साह द्वारा जदयू पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर समाजिक कार्यकर्ता सह जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो को मनोनीत किया गया

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश महासचिव विजयेन्द्र कुमार यादव, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. विनोद कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जदयू नेता सुशील तिवारी, संगठन प्रभारी लता श्रीवास्तय, जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप महापौर पुष्पा कुशवाहा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. रामधनी भारती, प्रदेश महासचिव अजय कुमार सिंह, सीमा यादव, संगठन प्रभारी पप्पू चौधरी, राजीव रंजन श्रीवास्तव, बृज बहादुर गोपाल, बरमेश्वर सिंह बेहरा, लाल बहादुर महतो, अजीत सिंह, देवेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव वीरमणि सिंह, पप्पू पटेल, प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मिश्रा, भोजपुर जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रेम शंकर सिंह, रविनंदन पंडित, सुधाकर गुप्ता, अनिल कुमार कौशल, अरुण प्रताप सिंह, शशि कुमार मेहता, विजय कुमार चौधरी, रामेश्वर सिंह, गणेश कुशवाहा, रेणु देवी, उर्मिला मिश्रा, निर्मला देवी, पवन कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular