Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरगावों में संगठन को मजबूत करने में जुट जाये जदयू कार्यकर्त्ता- पूर्व...

गावों में संगठन को मजबूत करने में जुट जाये जदयू कार्यकर्त्ता- पूर्व मंत्री

खबरे आपकी आरा। Bhojpur JDU workers meeting भोजपुर जिला जनता दल (यू.) जिला कार्यकारिणी की बैठक लोकनायक सामुदायिक भवन,हरि जी का हाता, आरा के सभागार में जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता शशि सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि एवं जिला संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री बिहार सरकार,जय कुमार सिंह एवं शक्ति सिंह शोला की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व बुके एवं शाल(अंगवस्त्र) से सम्मानित किया गया।

Bhojpur JDU workers meeting -गांवो में पार्टी को मजबूत करने को लेकर जदयू ने की बैठक

प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में दल की मजबूती को लेकर जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा संगठन के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किये गए कार्य को पूरी मजबूती से करने एवं प्रत्येक गांव में 10 समर्पित कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया। जिला संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते सरकार द्वारा लागू लाभकारी योजनावों की भी चर्चा की। पूर्व मंत्री ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के आलोक में संगठन मजबूती के कार्यो में लग जाने का आह्वान किया। वही जिला प्रभारी शक्ति सिंह शोला ने संगठन की मजबूती के कार्य में एक-एक कार्यकर्ताओं को पुरे तन मन से लग जाने का आह्वान किया। नितीश कुमार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते ख़्वासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया दया सागर यादव ने अपने साथियों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। पूर्व मंत्री सह जिला प्रभारी जय कुमार सिंह एवं शक्ति सिंह शोला के द्वारा इन्हें फूल माला पहनाकर दल में आने का स्वागत किया।

Bhojpur JDU worker meeting
Bhojpur JDU worker meeting

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम को पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व मंत्री सोनाधारी सिंह, पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर, निवर्तमान विधानपार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, वरिष्ठ नेता भाई ब्रह्मेश्वर, श्री कृष्णा जी अधिवक्ता, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रो. सत्यनारायण सिंह, अशोक कुमार शर्मा, विजय कुशवाहा, नंद किशोर यादव, सुशील तिवारी, मनोजा देवी,राजीव रंजन श्रीवास्तव,संजय मेहता,पप्पु चौबे, शंभु प्रसाद सोनी,भीम पटेल,अजय गुप्ता, प्रिंस बजरंगी,अंजनी कुमार सिंह और विष्णुकांत तिवारी ने भी अपनी बातों को रखा।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

बैठक में मंटु शर्मा,चीकू सिंह,बमबम तिवारी ,जागा कुशवाहा, रंभा देवी ,पुष्पा कुशवाहा, निर्मल सिंह,अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, अंशु सिंह सिग्रीवाल, अजित मेहता, मुन्ना पांडेय, विपिन विश्वास, मुकुल सिंह, श्रीराम महतो, सुधांशु सिंह,अक्षय लाल चौधरी,जयशंकर कुशवाहा,सुधीर कुमार सिंह, अमित सम्राट,हरेंद्र यादव, आजाद सिंह,राजकुमार पटेल, अशोक प्रजापति, आनंद रजक सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular