Homeबिहारभोजपुरआरा रमना मैदान घूमने आये युवक को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली

आरा रमना मैदान घूमने आये युवक को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली

Bhojpur News: आरा नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान-कलेक्ट्रेट के पास सोमवार की दोपहर एक युवक को संदिग्ध स्थिति में गोली लग गयी। गोली चबूतरे पर बैठे युवक के बाएं साइड जांघ के पास लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए रमना मैदान आया था
    • युवक को गोली बाएं कमर के नीचे जांघ पर लगी है जो हड्डी में फंस गई है

Bhojpur News: खबरे आपकी आरा नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान-कलेक्ट्रेट के पास सोमवार की दोपहर एक युवक को संदिग्ध स्थिति में गोली लग गयी। गोली चबूतरे पर बैठे युवक के बाएं साइड जांघ के पास लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी जय गणेश सिंह का 23 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सिंह है। वह आरा में पढ़ाई करता है और अपनी मां के साथ नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ पर रहता है। गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।

रितेश कुमार सिंह के अनुसार वह ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए रमना मैदान आया था। वह कलेक्ट्रेट समीप एक चबूतरे के पर बैठा था। तभी उसे बाएं पैर में दर्द का अहसास हुआ। उसने अपने बाएं जांघ को छुआ, तो देखा कि खून बह रहा है। तब उसे पता चला कि गोली लगी है। इसके बाद दोस्तों की ओर से उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित अस्पताल ले जाया गया।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक रमना मैदान स्थित एक चबूतरे पर बैठा था। तभी उसे गोली लग गई। पूछताछ में उसने बताया कि किसी को फायरिंग करते नहीं देखा है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि उसके अगल-बगल बैठे या उसके पास से दुर्घटनावश उसे गोली लगी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

इधर, इलाज कर रहे डॉ विकास सिंह ने बताया कि युवक को गोली बाएं कमर के नीचे जांघ पर लगी है। गोली हड्डी में फंस गई है। उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल स्थिर है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular