Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरकोईलवर: युवक का शव बरामद, गला दबा हत्या की आशंका

कोईलवर: युवक का शव बरामद, गला दबा हत्या की आशंका

Chotka Chanda-परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर शव को फेंकने की जताई आशंका

कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा एवं काजीचक गांव के बीच की घटना

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा एवं काजीचक गांव के बीच घर से काम करने निकले Chotka Chanda युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

घर से काम करने निकले युवक का शव बरामद, सनसनी

जानकारी के अनुसार मृतक छोटका चंदा (Chotka Chanda) गांव निवासी कृष्णा पासवान का 30 वर्षीय पुत्र संतोष पासवान उर्फ पंक्षी पासवान है। इधर मृतक के भाई बृज कुमार पासवान ने बताया कि वह आज सुबह करीब 8 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसी बीच शाम में अचानक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उनका बड़का चंदा एवं काजीचक के बीच मृत अवस्था में उसका शव पड़ा है।

पढ़े : भोजपुरी भाषा और संस्कृति काफी समृद्ध रही है लेकिन अभी उसपर अपसंस्कृति का प्रहार तेज़

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। दूसरी ओर मृतक के भाई बृज कुमार पासवान ने गला दबाकर हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी पर भी मारने का आरोप एवं आशंका नहीं जताई है।

जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जताई जा रही आशंका

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की माने तो युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पढ़े : चौकीदार को डरा घमकाकर गेट खुलवाना अपनी व रेल यात्रियों की मौत को आमंत्रण देना है

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी दो पुत्री धुधली, सरली एवं एक पुत्र अर्पित है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े : पानी पीने के दौरान बेकाबू हुआ हाथी,एक युवक और गदहा को सूढ़ में लपेट पटक दिया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular