Homeकरियरशिक्षाजिलाधिकारी ने क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता के शीर्ष छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

जिलाधिकारी ने क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता के शीर्ष छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

Cross Word Competition चौथे सप्ताह के शीर्ष 10 स्थानों पर आने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

खबरे आपकी आरा। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता (Cross Word Competition) के चौथे सप्ताह के शीर्ष 10 स्थानों पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में मनु कुमार शर्मा उच्च विद्यालय पिरौंटा, धनराज कुमार संजय गांधी कॉलेज, आरा, रागिनी कुमारी उच्च विद्यालय बबुरा,मनीष कुमार उच्च विद्यालय, पिरौंटा, सागर कुमार उच्च विद्यालय, पिरौंटा, अंकुज कुमार यादव उच्च विद्यालय, बीरमपुर, अमन कुमार उच्च विद्यालय, बबुरा, रितु पांडेय उच्च विद्यालय पिरौंटा, रवि रंजन कुमार जनता उच्च विद्यालय, बलिगांव, अंकित कुमार उच्च विद्यालय पिरौंटा शामिल थे।

jay kumar

विदित हो कि गत 15 दिसंबर 2020 से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो 12 जनवरी 2021 तक संचालित किया गया था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के द्वारा छात्र-छात्राओं का नोडल शिक्षक द्वारा निबंधन कराया गया। निबंधन कराने में शीर्ष स्थान पर रहने वाले 5 विद्यालयों के नोडल शिक्षक (क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता) को स्मार्ट वाच एवं क्रॉसवर्ड बुक देकर जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कोर्ट को जाली बीमा प्रमाण पत्र दिखा ऑनर ने मुक्त करा ली बस

पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में सुनिल कुमार शिक्षक उच्च विद्यालय जमालपुर, कोईलवर, रीता लाल, नेमीचंद कन्या उच्च विद्यालय, आरा, मुकेश कुमार उच्च विद्यालय करारी, विजय प्रकाश हित नारायण क्षत्रिय उच्च विद्यालय आरा, अशोक कुमार जैन, कॉलेज आरा शामिल थे।

बताते चलें कि Cross Word Competition यह प्रतियोगिता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा छात्र-छात्राओं के बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक योग्यता में उत्तरोत्तर वृद्धि करने हेतु संचालित किया गया था। इस प्रतियोगिता के आगे के चरणों में जिला स्तर, प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

नॉनस्टॉप ट्रेन गुजरने के दौरान टूटी रेल लाईन,टला बड़ा हादसा

Republic Day – फैंसी क्रिकेट मैच एवं हार्स शो का होगा आयोजन

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular