Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरनदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा हाहाकार

नदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा हाहाकार

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के धाजा टोला गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

बिहार:आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के धाजा टोला गांव (Dhaja Tola Village) में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृत बालक धाजा टोला गांव (Dhaja Tola Village) निवासी वीरबहादुर सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज दोपहर वह गांव के कुछ लोगो के साथ पीछे नदी में नहाने चला गया था। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

आरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

सूचना मिलते ही परिजन वहा पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजनों से सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Facebook – दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पिटाई

भोजपुर में हथियार व कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, राइफल, एक दोनाली बंदूक और 11 गोलियां बरामद

एसपी ने क्राइम मीटिंग में जिले के थानाध्यक्षों को दिया टास्ट,हर शनिवार को कैंप लगा किया जाये भूमि विवाद का निपटारा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular