Homeबिहारआरा भोजपुरछेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग, तीन गिरफ्तार

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Ekouna Kuiya बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना कुईयां की घटना

Ekouna Kuiya आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना कुईयां गांव में नये साल की पहली रात नशे में धुत बदमाशों द्वारा एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग भी की गयी। हालांकि फायरिंग की घटना में महिला और उसके परिजन बाल-बाल बच गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना मे शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें करण सिंह उर्फ धूरन सिंह, शत्रुधन सिंह उर्फ मूसा सिंह और बिरजू कुमार लाल शामिल हैं। इसमें दो बदमाशों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है।

  • पकड़े गये तीन बदमाशों में से दो पहले से भी आरोपित

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

पुलिस के अनुसार शत्रुधन उर्फ मूसा और करण सिंह उर्फ धूरन पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात तीनों बदमाश नये साल का जश्न मनाने के बाद शराब के नशे में एकौना कुईयां गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की गयी। इस दौरान फायरिंग भी की जाने लगी। इसकी सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पहुंच गये और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। शनिवार की सुबह छापेमारी कर पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। 

पंडित राजीव गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक सभी प्रधानमंत्री का सुरक्षा अधिकारी रहा ये शख्स

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular