Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरपंचायत चुनाव के विवाद में निवर्तमान मुखिया और प्रतिद्वंदी गुट में फायरिंग

पंचायत चुनाव के विवाद में निवर्तमान मुखिया और प्रतिद्वंदी गुट में फायरिंग

Firing in Nadhi-सहार थाना क्षेत्र के नोनउर पंचायत के नाढ़ी गांव की वारदात

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव में शुक्रवार की सुबह अगिआंव प्रखंड के नोनउर पंचायत के निवर्तमान मुखिया बमभोला प्रसाद और उनके प्रतिद्वंदी गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। दोनों ओर से आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाये जाने की सूचना है। हालांकि फायरिंग की इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। पूर्व से चल रहे पंचायत चुनाव का विवाद में वारदात को अंजाम दिये जाने जाने की बात कही जा रही है।

23
23

पढ़ें:-रिजनों ने कबूला गुनाह, बोले: फोटो भेज राजेश ने तुड़वा दी थी शादी,जेल गयी कातिल प्रेमिका 

Firing in Nadhi-बॉडीगार्ड सहित हिरासत में लिये गये निवर्तमान मुखिया, हथियार जब्त

Firing in Nadhi
Firing in Nadhi

इधर, दिनदहाडे़ फायरिंग की घटना से गांव में सनसनी व भगदड़ मच गयी। सूचना मिलने पर सहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस द्वारा इस मामले में निवर्तमान मुखिया और उनके प्राइवेट बॉडीगार्ड सहित एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। निवर्तमान मुखिया और उनके प्राइवेट बॉडीगार्ड के हथियार भी जब्त कर लिये गये हैं। जबकि दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले।

एसपी बोले: दोनों ओर से हुई फायरिंग, घटना में शामिल सभी लोग जायेंगे जेल

घटना की छानबीन और दूसरे पक्ष के लोगों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग किये जाने की बात सामने आयी। उसके बाद निवर्तमान मुखिया और उनके प्राइवेट गार्डों को हिरासत में लिया गया है। उनके हथियार जब्त कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि निवर्तमान मुखिया के बॉडीगार्ड के हथियार लाइसेंस नागालैंड के लग रहे हैं। जब्त हथियारों की जांच की जा रही है। इसे लेकर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फायरिंग को लेकर भी दोनों पक्षों की ओर से केस किया जा रहा है। फायरिंग में शामिल दूसरे पक्ष के लोगों की भी पहचान कर ली गयी है। धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। सभी दोषियों को जेल भेजा जायेगा। 

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

नामांकन के लिए आमंत्रण पत्र बांटने के दौरान भिड़ गया दोनों गुट

Firing in Nadhi नामांकन के लिये आमंत्रण पत्र बांटने के दौरान दोनों गुट के बीच आपस में भिड़ गया। उसके बाद गोलियां तड़तडा़ने लगी। इससे गांव में सनसनी और भगदड़ मच गयी। लोग दहशत में आ गये और घरों के दरवाजे बंद होने लगे। बता दें कि अगिआंव प्रखंड में सातवें चरण के चुनाव को ले 15 नवंबर को मतदान होने है। इसके लिए 20 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इधर, निवर्तमान मुखिया बमभोला प्रसाद के अनुसार वह अपने नामांकन को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब पौने दस बजे अपने गांव नाढ़ी में आमंत्रण कार्ड बांट रहे थे। उनके साथ कुछ समर्थक और हथियारबंद प्राइवेट बॉडीगार्ड भी थे । तभी खंडहरनुमा मकान में घात लगा बैठे लोगों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गयी। कहा कि बॉडीगार्ड जबतक कुछ समझ पाते तबतक सभी हमलावर फायरिंग करते भाग निकले।

निवर्तमान मुखिया बोले: पूर्व से थी हमले की आशंका 

Firing in Nadhi निवर्तमान मुखिया बमभोला प्रसाद के अनुसार उन्हें पहले से ही हमले की आशंका थी। इसे लेकर उन्होंने अफसरों को पहले ही आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इसका नतीजा हुआ कि उन पर फायरिंग कर दी गयी। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों को उनका मुखिया बनना पसंद नहीं है। इसके कारण ही उनपर जानलेवा हमला किया गया है।

 पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!