Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरभोजपुर में बाढ़ का ताण्डव:- ले लिया है भयावह रुप,मचा रही तबाही

भोजपुर में बाढ़ का ताण्डव:- ले लिया है भयावह रुप,मचा रही तबाही

Flood Tandav in Bhojpur-डूबने से तीन बहनों समेत दस की मौत

भोजपुर में बाढ़ का कहर: बाढ़ और बारिश के कारण पानी में डूबने से दो दिनों में 19 की गयी जान

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

मुफस्सिल, बड़हरा, सहार और तरारी थाना क्षेत्र में हुई घटनायें

मुफस्सिल के भकुरा में तीन, रामपुर और डूमरा गांव में एक-एक की गयी जान

बड़हरा में दो, जबकि तरारी, सहार और आरा में एक-एक लोग की मौत

आरा। भोजपुर में बाढ़ भयावह रुप ले लिया है। तबाही मचा रही बाढ़ रोज लोगों को बहा ले जा रही है। पिछले 36 घंटे में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बहनों समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में तीन, रामपुर, और डूमरा गांव में एक-एक व्यक्ति की डूबने से जान चली गयी। बड़हरा में दो, जबकि आरा, सहार और तरारी मे एक-एक की मौत हुई है। हालांकि बाढ़ का सबसे अधिक कहर शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में टूटा है। रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर चार, और सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गयी है। शनिवार को भी इस इलाके में तीन लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से जान चली गयी थी। जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से सिर्फ दो दिनों में 19 लोगों की जान जा चुकी है।

भाई को बचाने में सगी बहन समेत तीन की डूबने मौत

खबरे आपकी आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से सगी बहन समेत तीन की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार मृत लडकियों में भकुरा गांव निवासी संतोष कुमार शर्मा की 17 वर्षीया पुत्री सुमानी कुमारी व 16 वर्षीया पुत्री कुमारी अंजली एवं राजस्थान के अजमेर जिला के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के परबतपुर गांव निवासी राजू शर्मा की 11 वर्षीया पुत्री वंदना शर्मा है।

इधर, लडकियों के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह जब वंदना का भाई मखन कुमार घर से बाहर जा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और बाढ़ के पानी में गिर पड़ा। जिसे देख उसे बचाने के लिये सुमानी कुमारी बाढ़ के पानी में कूद पड़ी। इसके बाद बारी-बारी से कुमारी अंजली व वंदना भी कुद पड़ी। मखन कुमार किसी तरह बाहर निकल गया। जबकि तीनों पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तीनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने तीनो शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

सूचना मिलते ही आरा के पूर्व विधायक अनवर आलम, भकुरा पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार रजक, जिप सदस्य धनंजय कुमार यादव सदर अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग भी की। बताया जाता है कि मृतका सुमानी कुमारी इंटर एवं कुमारी अंजली मैट्रिक की छात्रा थी। सुमानी एवं अंजली  अपने दो भाई व तीन बहनों में पहले एवं दूसरे स्थान पर थी। उनके परिवार में मां मीना देवी, एक छोटी बहन तेजस्विनी कुमारी व दो भाई अमृत राज एवं अनमोल राज है। वही मृतका वंदना शर्मा 21 जुलाई को अपनी मां पुष्पा देवी व छोटा भाई मखन कुमार के साथ राजस्थान से अपने नानी कर घर आई थी। उसके परिवार में मां पुष्पा देवी एवं एक भाई मखन कुमार है।

सेदहां आहर में साइकिल धोने गये किशोर की डूबने से मौत

आरा। तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव के शिव मंदिर के समीप आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर चरपोखरी थाना क्षेत्र के डिलिया लख गांव निवासी कमलेश पासवान का 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। वह शनिवार की शाम सेदहां गांव के शिव मंदिर के समीप आहर में किशोर साइकिल धोने गया था। इस दौरान वह आहर में डूब गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। परिजनो ने इसकी सूचना चौरी थाना को दी। चौरी थाना इंचार्ज पवन कुमार ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

शौच करने गये युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के सबलपुर गंगौली गांव में शनिवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक सबलपुर गंगौली गांव निवासी खटाई राय का 29 वर्षीय पुत्र संटू राय है। वह शनिवार की शाम शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूब गया। समाजसेवी अशोक कुमार सिंह, बखोरापुर के कमलेश सिंह एवं जदयू नेता उज्जवल सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधवाया। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में पत्नी संपातो देवी, तीन भाई बबन राय, धनजी राय, मंटू राय व दो बहन फुलटुनी देवी एवं धनमुना देवी है।पढ़े- निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

आहर में मछली मारने गये अधेड़ की डूबने से गई मौत

आरा। सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव में रविवार की सुबह मछली मारने गये अधेड़ की डूबने से मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार मृतक मिश्रीचक (शिवचक) गांव निवासी स्व.काशी राम के 46 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश राम है। मृतक के परिजन ने बताया कि वह सुबह गांव में ही स्थित आहर में मछली मारने गये थे। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह आहर में गिरकर डूब गया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व भाई एक बहन में सबसे छोटे थे। मृतक के परिवार में पत्नी सरस्वती देवी, पांच पुत्री मंती देवी, सोनामती देवी, इंदु देवी, कविता कुमारी व सविता कुमारी एवं एक पुत्र रविंद्र राम है।

शौच करने जा रहे बुजुर्ग का पैर फिसला, डूबने से मौत

Flood Tandav in Bhojpur-आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रामपुर गांव निवासी 79 वर्षीय रामनाथ साह है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे सुबह करीब 10 बजे घर से शौच करने निकले थे। जहां शौच करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे बाढ़ के पानी में डूब गए। बताया जाता है कि मृतक को तीन पुत्र व चार पुत्री है।

बांध पर मवेशी बांधने जा रहे बुजुर्ग की डूबने से मौत

Flood Tandav in Bhojpur-आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव में रविवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक नेकनाम टोला गांव निवासी स्व.धेनुधारी राय के 60 वर्षीय पुत्र सियाधार राय है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे बाढ़ के पानी से मवेशी को निकालकर बांध की ओर जा रहे थे। उसी बीच मवेशी का रस्सी उनके हाथ से छूट गया और वे डूब गए। मृतक अपने तीन भाइयों में छोटे थे। मृतक के परिवार में पत्नी ननकी देवी एवं में पुत्र कपिल साह है।

शौच करने गये किशोर की नहर में डूबने से मौत

आरा। टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सुर्य मंदिर के समीप रविवार की शाम शौच करने गए एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ के सहयोग से शव की खोज शुरू की गई। लेकिन सफलता नही मिली। सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दूसरी बार खोजबीन शुरू किया। तब जाकर शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृत किशोर टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज अंबेडकर कॉलोनी वार्ड नंबर-23 निवासी भरोसा राम का 15 वर्षीय पुत्र रामजी कुमार है। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृत किशोर के परिवार मे मां मालती देवी व दो भाई धर्मदेव राम एवं करण राम है।

बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम की मौत

Flood Tandav in Bhojpur-आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा बड़का डुमरा गांव निवासी कृष्णा यादव का 5 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है। इधर, मृत बच्चे के पिता ने बताया कि आज सुबह उसकी मां शौच के लिए घर से निकली। तभी बच्चा भी उसके पीछे निकल पड़ा। हालांकि मां आगे चली गई, जबकि बच्चा बाढ़ के पानी में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां सोनी देवी एवं एक छोटा भाई शिवम कुमार है।

Flood Tandav in Bhojpur
भोजपुर में बाढ़ का ताण्डव:- ले लिया है भयावह रुप,मचा रही तबाही

बाढ के पानी में डूबे दोनो किशोरो का शव बरामद

Flood Tandav in Bhojpur-आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डूमरा स्थित फोरलेन के पास शनिवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबे दो किशोर का शव बरामद हो गया है। रविवार को एनडीआरएफ की कडी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। दोनो शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतको में शोभी डूमरा गांव निवासी शंभू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार और बजरंगी साह का 14 साल का पुत्र शक्ति कुमार है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह दोनों किशोर सड़क की ओर गये थे। तभी अजय कुमार का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूबने लगा। इसे देख शक्ति उसे बचाने के लिये पानी मे कूद पड़ा। पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बाढ़ के पानी में डूब गये। हादसे से गांव में हाहाकार मच गयी। ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर अपने स्तर से खोजबीन में जूट गये। पुलिस भी पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन दोनों किशोर का पता नहीं चल सका। बाद में एनडीआरएफ को सूचना दी गयी। एनडीआरएफ की कडी मशक्कत के बाद रविवार को दोनो शव बरामद हुआ।पढ़े- आरा सदर अस्पताल बना अखाड़ा: दो डॉक्टरों के प्राइवेट स्टाफ में भिड़ंत

बाढ़ के पानी में फंसे इंटर के छात्र पर गिरी दीवार, मौत

Flood Tandav in Bhojpur-आरा। जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवां गांव में रविवार की दोपहर बाढ़ के पानी में फंसे इंटर का एक छात्र पर दीवार गिर पड़ी। उसमें दब कर छात्र की मौत हो गयी। मृत छात्र बभनगांवां गांव के छोटक यादव का पुत्र अरबिंद कुमार यादव (17) है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर वह बाढ़ के पानी के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक घर की दीवार पानी के कारण टूट कर उस पर गिर पड़ी। इससे वह गहरे पानी में दब कर डूब गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की मां मीरा देवी सहित सभी भाई और बहनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। 

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!