Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeराजनीतआप सबका सम्बल ही मेरा सहारा- मीना सिंह

आप सबका सम्बल ही मेरा सहारा- मीना सिंह

Former MP Ajit Kumar Singh-पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की पुण्यतिथिनी

भोजपुर एवं रोहतास से भी जुटे उनके चाहने वाले, हुआ वृक्षारोपण

खबरे आपकी आरा। पूर्व सांसद सहकारिता नेता स्व. अजीत कुमार सिंह की 14वी पुण्यतिथि समारोह आरा के निजी आवास पर मनाया गया। जिसमें भोजपुर, रोहतास सहित शाहाबाद से उनके चाहने वाले तथा राजग गठबंधन के नेता कार्यकर्ता सहित हजारों लोग जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। ततपश्चात स्व. अजित सिंह जी की धर्मपत्नी पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधानपरिषद सदस्य राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन तिवारी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी समेत उपस्थित नेताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पढ़ें- प्रयोगात्मक सुझाव देने वाले को भोजपुर पुलिस करेगी सम्मानित

मौके पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने अपने पति स्व.अजित सिंह (Former MP Ajit Kumar Singh) के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि इनके निधन के बाद भोजपुर जिला सहित शाहाबाद के जनता से मिला असीम प्यार ही हमारा सम्बल है। मैं हमेसा उनके बताए रास्ते पर चलकर आप सब की सेवा में हमेसा खड़ा रहने का प्रयास करती हूं। वक्ताओं ने स्व. अजीत कुमार सिंह जी के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्व. अजित सिंह हमेशा गरीब-गुरबों की मदद करते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शाहाबाद के विकास के लिए कई कार्य किए। इनके निधन के बाद जो कमी शाहाबाद ने महसूस किया उसे उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह ने पूरा करने का प्रयास किया है। वही उनके पुत्र विशाल सिंह ने सभी लोगो का आभार जताते हुए कहा कि आप सब ने जो प्रेम स्नेह दिया है। उसका हमारा परिवार हमेसा ऋणी है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने फलदार वृक्ष भी लगाया।

 Ajit Singh
Former MP Ajit Kumar Singh’s death anniversary

पढ़े पूरी खबर:- जेल से हुआ इशारा,और सुपारी देकर करा दी व्ययसायी की हत्या,चार गिरफ्तार

उपस्थित लोगों में भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, प्रो. सत्य नारायण सिंह, अशोक शर्मा, अभय सिंह, सुष्मलता कुशवाहा, सुशील तिवारी,हाकिम प्रसाद, भाई ब्रह्मेश्वर, नंद किशोर यादव, पप्पू चौबे, भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी, लव पांडेय, राजीव रंजन श्रीवास्तव, उप मेयर पुष्पा कुशवाहा, रंजन सिंह, अजय गुप्ता, मन्नू राठौर, बली सिंह, परमानन्द सिंह पप्पू, लक्ष्मण सिंह, शिव शंकर सिंह, मन्नू पाठक, बैजनाथ सिंह, राकेश सिंह, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, प्रिंस सिंह बजरंगी, राकेश सिंह, अंशु सिंह सिकरिवाल, अमित केशरी, राकेश रंजन पुतुल, निलेश उपाध्याय, विश्वनाथ सिंह, छोटक उपाध्याय, संजय तिवारी, भीम पटेल, महेंद्र तुरहा, राजू महतो, मुना महतो, मनोजा देवी, शम्भू प्रसाद सोनी, हरेन्द्र सिंह तोमर, विष्णुकांत तिवारी, रेखा पांडेय, श्रीराम महतो, विजय पांडेय, अवधेश पांडेय, विपिन विश्वास, चिंटू पांडेय, सुधांशु सिंह, विष्णु मिश्रा, देव मिश्रा, रामदयाल सिंह, लव सिंह, विकास सिंह, शशि भूषण चौधरी, शशि सक्सेना, ओम प्रकाश मौर्य, उज्ज्वल सिंह, अमरीश तोमर, वंशलायक शर्मा, अनुपमा चौरसिया, निर्मल सिंह सकरवार, विमला राजभर सहित कई थे।

पढ़ें- बैंक डकैती और जेवर व्यवसायी से दस लाख के जेवर लूट में अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

पढ़ें- अज्ञात किशोरी का शव देख परिजनों ने छात्रा के होने का किया था दावा-हैदराबाद में पकड़ी गयी

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular