HomeNewsसुसुप्तावस्था में अपराधियों ने पुजारी को गोली मार की हत्या

सुसुप्तावस्था में अपराधियों ने पुजारी को गोली मार की हत्या

Jamunipur बडी खबरः रोहतास निवासी पुजारी की भोजपुर में हत्या

jay kumar

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमुनीपुर गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि हथियारबंद अपराधियो ने मडई में सो रहे बुजुर्ग पुजारी को गोली मारकर हत्या दी। इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक को गोली बाये साइड सीने में मारी गई है।घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही हसन बाजार ओपी इंचार्ज शिवेन्द्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया।  पढ़ें- आरा में भी दिखेगी लाल और हरी लाइट,नये ट्रैफिक नियमों का करें पालन

जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मुंजी गांव निवासी स्व.टुकारी सिंह के 65 वर्षीय पुत्र रामचंद्र सिंह थे। वे कई वर्षो हसन बाजार ओपी क्षेत्र के जमुनीपुर गांव अपने ससुराल में रह रहे थे। वे पुजारी थे तथा झाड़-फूंक का भी काम किया करते थे।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

Jamunipur बुजुर्ग पुजारी की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की है। इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी राजमुना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने..

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular