Homeबिहारआरा भोजपुरनशे में धुत शराबी ने युवक को बेरहमी से पीटा

नशे में धुत शराबी ने युवक को बेरहमी से पीटा

Lakshnapur-मारपीट के दौरान जख्मी युवक से मिले पूर्व सरपंच लाल जी प्रसाद

jay kumar

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के मुफफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव में गुरुवार की शाम गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया है। घटना की सूचना पाकर जमीरा पंचायत के पूर्व सरपंच लालजी प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने जख्मी युवक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

Lakshnapur- लक्षणपुर गांव में शराबी का उत्पात

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक लक्षणपुर गांव निवासी शिवजी राम का पुत्र रंजीत राम है। इधर, रंजीत राम ने बताया कि गांव का ही एक एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर उसे गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular