Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरगोइठा में छुपकर बैठे विषैले सांप ने महिला को डस लिया

गोइठा में छुपकर बैठे विषैले सांप ने महिला को डस लिया

खबरे आपकी बिहार/आरा/कोईलवर: Mokhalisa भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव में बुधवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

Mokhalisa-कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव निवासी राम दहीन यादव कि 55 वर्षीया पत्नी शर्मा देवी है। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह हल्की बारिश हो रही थी। जिसे देख वह घर के बाहर गोइठा उठाने चली गई। जब वह गोइठा उठा रही थी। इसी बीच विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

पढ़े : शाहपुर थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव में युवक की हत्या,शादी की खुशी वाले घर मे छाया मातम

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

पढ़े : पेड़ पर लटका कर हत्या की आशंका,प्रेम-प्रसंग सहित हर एंगल से पुलिस छानबीन में जुटी

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े : आरा-बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में नोट बदलने के नाम पर उचक्कों ने 44 हजार रुपये उड़ाया

पढ़े : 25 मई 1967 को दुनिया ने पहली बार नक्सलवाड़ी वज्रनाद को सुना था,शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular