Homeबिहारआरा भोजपुरगोइठा में छुपकर बैठे विषैले सांप ने महिला को डस लिया

गोइठा में छुपकर बैठे विषैले सांप ने महिला को डस लिया

Mokhalisa भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव में बुधवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

Mokhalisa-कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव निवासी राम दहीन यादव कि 55 वर्षीया पत्नी शर्मा देवी है। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह हल्की बारिश हो रही थी। जिसे देख वह घर के बाहर गोइठा उठाने चली गई। जब वह गोइठा उठा रही थी। इसी बीच विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

पढ़े : शाहपुर थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव में युवक की हत्या,शादी की खुशी वाले घर मे छाया मातम

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular