Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरतीन दिन से लापता अधेड़ का छेर नदी में तैरते शव बरामद

तीन दिन से लापता अधेड़ का छेर नदी में तैरते शव बरामद

Bhim Singh Narayanpur-मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी

खबरे आपकी आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से तीन दिन से लापता अधेड का शव छेर नदी से बरामद हुआ। उसका शव रविवार की सुबह उसी थाना क्षेत्र रूपबांध गांव स्थित छेर नदी के किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व. शिववचन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र भीम सिंह है।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

मृतक के परिजन ने बताया कि वह बीते शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। जहां भैंस चराने के दौरान छेर नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिल पाया था। आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने उनके शव को रुपबांध गांव स्थित छेर नदी में तैरते देखा, तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

Bhim Singh Narayanpur-सूचना मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व चार बहन ने तीसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी आशा देवी व दो पुत्र रविंदर सिंह एवं दीपक सिंह है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी आशा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular