Friday, May 9, 2025
No menu items!
HomeNewsपीरो आईसोलेशन केन्द्र के सफल संचालन हेतु आदेश निर्गत

पीरो आईसोलेशन केन्द्र के सफल संचालन हेतु आदेश निर्गत

आरा। कोविड-19 के तहत वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार एएनएम प्रशिक्षण स्कूल, पीरो में 30 जून से आईसोलेशन केन्द्र की स्थापना की गई है। उक्त आईसोलेशन केन्द्र के सफल संचालन हेतु आदेश निर्गत किए गये हैं।

1.एएनएम प्रशिक्षण स्कूल,पीरो सह आईसोलेसन केन्द्र के कार्यो के देख-रेख हेतु डा.अखिलेश कुमार (7004908080), चिकित्सा पदाधिकारी, पीरो को नोडल पदाधिकारी नामित किया जाता है।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

2. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पीरो उक्त आईसोलेसन केन्द्र में 24×7 आरबीएसके का एक वाहन उपलब्ध करावेंगें। उक्त वाहन का उपयोग चिकित्सा एवं कर्मियों के आवागमन के लिए किया जायेगा।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

3. मुकेश कुमार, एसीओ एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था आदेशित हैं कि वे एक कोविड एम्बुलेंस 24×7 उक्त आईसोलेसन केन्द्र पर उपलब्ध रखेंगें। उक्त एम्बुलेंस का उपयोग कोरोना वायरस से ग्रसित मरिजो के लिए किया जायेगा।

बिना मास्क के पहुंच रहे लोग- सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ी रही धज्जियां

4.जिला दवा भंडारपाल को आदेशित हैं कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पीरो एवं नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रचुर मात्रा में सभी तरह की दवा, सामग्री, आक्सिजन गैस सिलिडर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

5. संचालिका राष्ट्रीय लोक विकास संघ आदेशित हैं कि वे उक्त आईसोलेसन केन्द्र में भर्ती मरिजो एवं कर्तव्य पर उपस्थित चिकित्सको एवं कर्मियों को समय पर भोजनादि एवं पुरे परिसर में विद्युत तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

6.कमांडो सिक्योरिटी सर्विसेज, पटना आदेशित हैं कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी, पीरो एवं नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक्तानुसार आईसोलेसन केन्द्र पर आवश्यक मात्रा में सुरक्षा प्रहरी उपलब्ध करावेंगें।

भोजपुर से बडी खबर- डीएसपी समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

7.जिलान्तर्गत सभी आईसोलेसन केन्द्र के नोडल पदाधिकारी, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गैर संचारी रोग रहेंगें। डा. सिन्हा प्रतिदिन आईसोलेसन केन्द्र का प्रतिवेदन सीएस को उपलब्ध करावेंगें। उपरोक्त के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पीरो एवं डाॅ. अखिलेश कुमार, नोडल पदाधिकारी, आईसोलेसन केन्द्र पीरो निर्देशित हैं कि आपस में समन्वय स्थापित कर आज हीं सभी तरह की व्यवस्था आईसोलेसन केन्द्र, पीरो में कराना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ उक्त केन्द्र पर 24×7 चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगें।

पीरो आईसोलेशन केन्द्र के सफल संचालन हेतु आदेश निर्गत

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!