Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, दो महिला सिपाही सहित...

आरा में छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, दो महिला सिपाही सहित पांच पुलिस कर्मी जख्मी

Police Attacked-हत्या के आरोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस पर की गयी रोडे़बाजी व फायरिंग

jay kumar

नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर इलाके की मंगलवार की शाम की घटना

Police attacked in Ibrahimnagar Arrah नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर में मंगलवार की शाम छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला बोल दिया गया। पुलिस ईंट-भट्ठा मैनेजर की हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने गयी थी। तभी हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस पर जमकर रोडे़बाजी की गयी वही तीन राउंड फायरिंग की गयी है। भीड़ द्वारा की गयी रोडे़बाजी में दो महिला सिपाही समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गये।

Police attacked-पुलिस पर हमला करने में दो महिला और हत्या में एक आरोपित गिरफ्तार

घायलों में नुसरत दरख्शाह, मधु कुमारी, बिंदा राम, विवेक रंजन निषाद और सुधांशु कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश कुमार दूबे की ओर से पुलिस टीम पर रोडे़बाजी और तीन राउंड फायरिंग किये जाने की पुष्टि की गयी है।

ईंट-भट्ठा मैनेजर की हत्या के आरोपित की गिरफ्तार करने गयी थी पुलिस

बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम मंगलवार की शाम हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने इब्राहिमनगर गयी थी। इस दौरान कमलेश यादव नामक एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जब उसे लेकर जाने लगी, तभी उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान कमलेश यादव को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया जाने लगा। पुलिस ने विरोध किया तो रोडे़बाजी की जाने लगी। करीब दो राउंड फायरिंग की गयी। रोडे़बाजी में दो महिला सिपाही और क्रास मोबाइल के तीन जवान घायल हो गये।

पढ़े : ब्यूटी पार्लर व श्रृंगार स्टोर के आड़ में होता था शराब बिक्री का धंधा,ब्यूटिशियन गिरफ्तार

हालांकि हमला के बावजूद पलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर नगर थाना के दारोगा सुशांत कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें दो महिलाओं समेत तीन को नामजद और चार अज्ञात को आरोपित किया गया है। एसपी ने कहा कि अन्य आरोपितों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular