Homeमनोरंजनकलानहीं रहे लोकप्रिय भोजपुरी गायक बरमेश्वर प्रसाद, शोक

नहीं रहे लोकप्रिय भोजपुरी गायक बरमेश्वर प्रसाद, शोक

आरा। लोकप्रिय भोजपुरी गायक बरमेश्वर प्रसाद का बुधवार की रात्रि हृदयगति रुकने से असमायिक निधन हो गया। वे आरा शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ला के निवासी थे। वे एक मिलनसार व नेकदिल इंसान थे। दोनों हाथ जोड़कर एवं हंसकर अभिवादन उनका विशेष गुण था। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, स्कूल एवं कालेजो में बरमेश्वर प्रसाद ने अपनी गीतो का प्रस्तुति दी है।

भोजपुरी गायक – दोनों हाथ जोड़कर एवं हंसकर लोगो का करते थे अभिवादन

जिले के कई प्रबुद्ध लोगों ने व्यक्त की संवेदना

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

उन्होंने निजी टीवी चैनल के संगीत कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई थी। उनका कायस्थ समाज के सभी सऺगठनो व सदस्यों, चित्रांश समिति, महादेवा हनुमान मंदिर, लावारिस सेवा केंद्र बिहार आरा तथा सभी चिकित्सकों से पारिवारिक संबंध था। उनके निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

भयभीत है आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन

संवेदना व्यक्त करने वालों में चित्रांश समिति के जिलाध्यक्ष डाॅ. ब्रजेश, कार्यकारिणी अध्यक्ष कुमार निर्मल उर्फ सुधीर जी, सचिव डाॅ. सागर आनन्द, सत्येन्द्र स्नेही, मीडिया प्रमुख डाॅ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, तारकेशवर शरण सिन्हा, यमुना प्रसाद, संतोष सहाय, शिव कुमार सिन्हा, डाॅ. संदीप कुमार, अरूण कुमार सिन्हा, सचिन कुमार सिन्हा, मनीष प्रभात, कुमार गौतम, कुमार सागर, शशिभूषण श्रीवास्तव, संतोष कुमार उर्फ गुड्डू जी, शंकर प्रसाद, रवि जी, रणविजय कुमार सिन्हा, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव आदि हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular