Homeराजनीतनही रही आरा नगर निगम के वार्ड नंबर-23 की पार्षद रीना देवी

नही रही आरा नगर निगम के वार्ड नंबर-23 की पार्षद रीना देवी

Reena Devi ने शहर के शिवगंज स्थित पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस

मंगलवार की सुबह शहर के गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

खबरे आपकी बिहार/आरा नगर निगम के वार्ड नंबर-23 शिवगंज की पार्षद रीना देवी Reena Devi का सोमवार की दोपहर असमायिक निधन हो गया। उन्होंने शिवगंज स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वे वार्ड नंबर -23 की पूर्व पार्षद सुबोध वर्मा की भाभी थी। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड गई। जिले के कई लोगो ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह शहर के गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। इसके पहले नगर निगम परिसर में शव को ले जाया जाएगा। जहां उनके शव को श्रद्धाजंलि दी जाएगी।

jay kumar

शहर में शोक की लहर, कई लोगो ने व्यक्त की संवेदना

शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में मेयर रुबी तिवारी, डिप्टी मेयर पुष्पा कुशवाहा, पूर्व मेयर अवधेश यादव, पूर्व डिप्टी मेयर बसंत सिंह, आरा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सह अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, राजा तिवारी, सत्यदेव, दीपू, ददन सिंह, भरत सिंह, मुन्नू सिंह, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद, संटू लाल, भीम लाल, दीना जी, लल्लू कुमार, पत्रकार कृष्ण कुमार, प्रशांत कुमार बंटी, इम्तियाज अहमद, दिनेश मुन्ना, कृष्ण बिहारी यादव उर्फ कांतू यादव, अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार सिन्हा उर्फ मोनू लाल आदि हैं।

Reena Devi
Reena Devi

इस मौके पर लोगो ने कहा की वार्ड पार्षद रीना देवी Reena Devi एक शिक्षित तबके और नगर निगम की जुझारू महिला थी। जो नगर विकास के लिए हमेशा अपना बहुमूल्य सुझाव नगर निगम के बैठक में देती थी और नागरिक सुविधा के सवाल पर सदन में आवाज उठाने का काम करती थी। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular