HomeNewsबिहारश्रीलंका की खोज एवं श्रीरामायण दिव्य यात्रा-2026 को लेकर बैठक आयोजित

श्रीलंका की खोज एवं श्रीरामायण दिव्य यात्रा-2026 को लेकर बैठक आयोजित

13 से 23 दिसंबर तक होगी यात्रा; अशोक वाटिका में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा सीतोत्सव

Sanatani Ganga Foundation: यात्रा के दौरान सीता कोटुवा, सीता अम्मन मंदिर, अशोक वाटिका, दियूरुम्पोला तथा राम्बोड़ा स्थित श्री भगवान हनुमान मंदिर सहित रामायण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का दर्शन किया जाएगा।

  • हाइलाइट: Sanatani Ganga Foundation
  • श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में सीतोत्सव का आयोजन

आरा। शुभ नारायण नगर, मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में सोमवार को सनातनी गंगा फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार ने की।

इस अवसर पर सनातनी गंगा फाउंडेशन की भोजपुर जिला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कैप्टन प्रवीण कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, भोजपुर के महासचिव शंभू चौरसिया ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार कसेरा को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Sanatani : विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

बैठक को संबोधित करते हुए कैप्टन प्रवीण कुमार ने ‘श्रीलंका की खोज एवं श्रीरामायण दिव्य यात्रा-2026’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से आगामी 13 से 23 दिसंबर 2026 तक श्रीलंका की खोज यात्रा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान 17 से 19 दिसंबर तक श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में सीतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ‘रन फॉर मां सीता’, ‘डांस फॉर मां सीता’ तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा के दौरान माता सीता से जुड़े प्रमुख स्थलों—सीता कोटुवा, सीता अम्मन मंदिर तथा अशोक वाटिका—का दर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही दियूरुम्पोला का भी भ्रमण होगा, जिसे परंपरागत रूप से माता सीता की अग्निपरीक्षा से जोड़कर देखा जाता है।

यात्रा में राम्बोड़ा स्थित श्री भगवान हनुमान मंदिर का दर्शन भी शामिल है। मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान को श्रीलंका में भगवान हनुमान के प्रथम चरण पड़ने का स्थल माना जाता है। इसके अतिरिक्त असुर राजा रावण से जुड़े माने जाने वाले विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा।

बैठक में शंभू चौरसिया, अवधेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार, राम अनुज सिंह, आनंद कुमार, विष्णु शंकर, अखिलानंद ओझा, रिशु सिन्हा, विवेक तिवारी, दीप कुमार, नवीन प्रकाश, अवनीश कुमार, संजीव सिंह तथा दयाशंकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular