Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारकर्नाटक से लौट रहे युवक की रास्ते में संदेहास्पद स्थिति में मौत

कर्नाटक से लौट रहे युवक की रास्ते में संदेहास्पद स्थिति में मौत

Bablu of Dudhghat-इलाज के दौरान शाहपुर अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के एक युवक की कर्नाटक से गांव लौटने के दौरान बुधवार को संदिग्ध मौत हो गयी। शाहपुर-बनाही रोड पर फोरलेन अंडरपास के समीप बेहोशी की हालत में मिले युवक ने शाहपुर स्थित सीएचसी में दम तोड़ दिया। मृत युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी शिवमुनी यादव का 24 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार था। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Bablu of Dudhghat-शाहपुर-बनाही रोड के समीप अंडरपास के पास बेहोशी की हालत में मिला था युवक

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह शाहपुर-बनाही रोड़ पर कुछ लड़के दौड़ने गये थे। तभी अंडरपास के समीप युवक बेहोशी की हालत में मिला। लड़कों द्वारा बेहोश युवक को शाहपुर स्थित अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

दो माह पहले रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था युवक 

इधर, युवक के चचेरे भाई राजेश यादव ने बताया कि वह दो माह पूर्व काम करने के लिए कर्नाटक गया था। उसके साथ काम कर रहे लोगों के अनुसार वह छह दिन पूर्व कर्नाटक से वापस घर के लिए चला था। बुधवार की सुबह गांव के चौकीदार द्वारा उसका फोटो भेजा गया और सूचना दी गयी कि यह व्यक्ति शाहपुर सीएचसी के ओपीडी वार्ड में मृत पड़ा है। उसके बाद घर के लोग अस्पताल पहुंचे। उसके बाद थाने को सूचना दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

बताया जा रहा है कि युवक पांच भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां किशनपातो देवी, पत्नी रमिता देवी और एक पुत्र रोहित कुमार है। घटना के बाद उके घर में कोहराम मच गया है। मां किशनपातो देवी, पत्नी रमिता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यो

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular