Friday, June 6, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरविश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर सहित पूरे जिले में जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Tree plantation: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर सहित पूरे जिले में जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न संगठनों द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

  • हाइलाइट्स:Tree plantation
    • विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया पौधे का रोपण
    • संभावना स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
    • पेड़ नहीं होंगे तो सोचो तुम कैसे जी पाओगे…….

Tree plantation भोजपुर, बिहार। आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित शान्ति स्मृति संभावना आवासीय उवि परिसर के जुबली हॉल में “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह की उपस्थिति में हुआ। शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण गीत “पेड़ नहीं होंगे तो सोचो तुम कैसे जी पाओगे….” से किया गया।

Tree plantation - संभावना स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण से संबंधित चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा निर्मित चित्रकला में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण आदि से संबंधित मानकों को दर्शाने की कोशिश की गई। पेन्टिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 50-60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सारिका सिंह, अर्चना चौधरी, तपस्या भारद्वाज, अर्चना सिंह, वेदिका सिन्हा, आलोक अतुल्य, प्रतिज्ञा सिंह, आर्यन सिंह, अकांक्षा पाण्डेय, खुशी कुमारी, ईशान्त कुमार, ध्रुव कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार दूबे, अनुपम राज, खुशी जहाँ थी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यालय की प्राचार्या, निर्देशक, शिक्षक एवं छात्र-छात्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक विशेष अभियान कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” यूट्यूब का सीधा प्रसारण विद्यालय के सभागार में दिखाया गया। संचालन वरीय शिक्षक अरविन्द ओझा ने की।

विश्व प्रर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण: युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया शाहाबाद इकाई के सदस्यों के द्वारा राम जानकी +2 उच्च विद्यालय उदवंतनगर में वृहद् वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। अवसर पर शाहाबाद इकाई के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने चिकित्सीय दृष्टिकोण से पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छ पर्यावरण में रहने से शरीर में कोई बिमारियां नहीं होती हैं। पर्यावरण दुषित होने के कारण ही खाँसी एवं फेफड़े की अन्य बिमारियाँ होती हैं।

Tree plantation - युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया शाहाबाद इकाई के सदस्यों के द्वारा राम जानकी +2 उच्च विद्यालय उदवंतनगर में वृहद् वृक्षारोपण

डॉ. अरशद एकराम ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन रामाकान्त सिन्हा ने उपस्थित छात्रों एवं सदस्यों से अनुरोध किया कि एक बार उपयोग में आने वाले प्लाटिक के थैले का उपयोग नही करें। सचिव सोनु कुमारी ने बताया की विद्यालय परिसर होने के कारण हमलोगों ने फलदार वृक्ष के पौधे को लगाया गया हैं।

इस अवसर पर अवधेश कुमार, नित्यानंद प्रसाद, अजय जैन, सतेन्द्र श्रीवास्तव, जितेंन्द्र कुमार, पप्पु खान, लीलावती कुमारी, अमृता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य रहमान एवं अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। इस अवसर पर अमरूद, शरीफा, बेल, जामुन, नीम इत्यादि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की।

एसपी एवं नगर आयुक्त ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। आरा नगर निगम के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राज, नगर आयुक्त अंजू कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता हेतु पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घर-आंगन में हरियाली का विस्तार कर सकें। इस पहल के माध्यम से समाज में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ

स्टेट बैंक के सभी शाखाओं में हुआ पौधारोपण: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राज एवं भारतीय स्टेट बैंक की सहायक महाप्रबंधक वर्षा कुटरियार द्वारा संयुक्त रूप से पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर स्टेट बैंक के सभी शाखा द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण की रक्षा हेतु सभी गणमान्य ने संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक विवेक कुमार, उप प्रबंधक सत्येंद्र कुमार एवं अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे।

शाहपुर थाना में मनाया गया पर्यावरण दिवस: शाहपुर थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद एवं थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ-साथ नागरिकों से भी पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों सहित नागरिकों से कम से कम दो पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद एवं थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त, शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजय सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, कामेश्वर राज, भाजपा नगर के पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी आदि के साथ पौधरोपण किया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular