Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजमजदूर के SBI बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर निकाले 49 हजार

मजदूर के SBI बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर निकाले 49 हजार

भोजपुर/शाहपुर: शाहपुर प्रखंड के बेलवानिया (Belavania) बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में फर्जीवाड़ा कर मजदूर के खाते से उसकी गाढी कमाई की 49 हजार रुपये निकासी कर ली गई।
शाहपुर प्रखंड के झौवां गांव के निवासी शिवप्रसन्न महतो बुधवार को जब पैसे निकालने को भारतीय स्टेट बैंक (Belavania) पहुंचे तो खाते में राशि की निकासी देखकर उनके हाथ पैर फूल गए।

jay kumar

Belavania – भोजपुर के बेलवनिया बाजार SBI बैँक से फर्जी अंगूठा निशान लगा पर्ची के माध्यम की गई निकासी

खास बात यह है कि शिवप्रसन्न महतो के जाली अंगूठे के निशान बनाकर खाते से पैसे की निकासी (Belavania) बेलवानिया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से ही कि गयी है।

पढ़े-लिखे नही शिवप्रसन्न महतो अंगूठे का निशान लगाकर करते है निकासी

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

इस प्रकार पैसे की निकासी होने से घबड़ाये शिवप्रसन्न महतो के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक (Belavania) से इसकी लिखित शिकायत की गयी। शिवप्रसन्न महतो ने बताया कि वह पढ़े-लिखे नहीं है और अंगूठा का निशान देकर निकासी पर्ची के माध्यम से प्रत्येक बार अपना पैसा निकासी करते रहे है।

परंतु 49 हजार रुपए की निकासी जिस निकासी पर्ची के माध्यम से कराई गई है उसपर उनके अंगूठे का निशान नही है। वही उसके पहचानकर्ता सुनीता देवी अपने हस्ताक्षर गलत बताकर यह कहा कि यह पहचान मेरे द्वारा नहीं की गई। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक (Belavania) द्वारा इसकी जांच करने का आश्वासन दिया गया है।

आरा में सीनियर सिटीजन के टिकट पर यात्रा करते पकड़े गये दर्जन भर यात्री

Bijay singh

Most Popular