Homeराजनीतहम डरने वाले नही, बड़े जिगर वाले है: मीना सिंह

हम डरने वाले नही, बड़े जिगर वाले है: मीना सिंह

JDU शाहपुर में जदयू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविदास जयंती के साथ सम्पन्न

JDU शाहपुर: जदयू की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शाहपुर कृषि फर्म पर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे व संचालन जिला सचिव विजय कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर उनके तैलयचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अपने संबोधन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी को बूथ स्तर मजबूत बनाने की बाते कही गई। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगो को जानकारी दे। वही शाहपुर स्थित कृषि फर्म की जमीन पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग स्थानीय कार्यकर्ताओ व नेताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित तमाम नेताओं को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

jay kumar

पढ़े :- पुलिस ने सील की मकान,हरियाणा से मंगायी गयी थी शराब की खेप, सप्लाई से पहले जब्त

मुख्य अतिथि JDU पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि संत रविदास के विचार व आदर्श हमारे लिए धरोहर है। हम डरने वाले नही बड़े जिगर वाले हैं तभी ठहरे हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित व्यक्ति के बारे में सोचकर ही योजनाओं का कार्यान्वयन करा रहे है। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों के लोगो जोड़कर ही मकबूती प्रदान की जा सकती है। नीतीश राज में भयमुक्त समाज का निर्माण हुआ। आज महिलाये व बच्चियों रात के समय भी किसी भी बिना भय के अपने गंतव्य तक पहुंच रही है।

पढ़े :- जीपीएस ट्रैकिंग के जरिये एसपी के पेट्रोलिंग में फंस गयी तीन थानों की पुलिस

पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के समस्याओं को निष्पादित करने को लेकर डीएम में मिलकर ज्ञापन दिया जायेगा। JDU कार्यकर्ता व जनता हमारी ताकत है। JDU जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी प्रेरणा स्रोत है। उनके आदर्श समाज को एक सूत्र में बांधता है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के साथ सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलते हैं। महिला आरक्षण से लेकर शराबबंदी लागू करने तक का असर व्यापक हुआ। JDU कार्यकर्ता जन समस्याओं का निराकरण अधिकारियों के साथ सामुहिक रूप से मिलकर कराये। समाज के बहुसंख्यक समुदाय को खुशहाल बनाने का का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करे। पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रखंड व पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जायेगा।

पढ़े :- भोजपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक के मुंह में मारी गोली

JDU कार्यक्रम में झूलन गोंड, पपु चौबे, शुषमलता देवी,मनोज उपाध्याय, अभय सिंह, अशोक शर्मा, भाई बरमेश्वर सिंह, बैजनाथ पाठक, लक्ष्मण सिंह, सुरेश राय, अशोक प्रजापति, सत्यनारायण सिंह, कुमार आनंद सिंह, श्रीकांत राम, संजय चौधरी,श्रीराम महतो, महेंद्र तुरहा, गुप्तेश्वर साह, शिवशंकर सिंह सुनील राय सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bijay singh

Most Popular