Homeमनोरंजनकलाआरा के कथक कलाकारों ने मध्यप्रदेश में बिखेरा रंग

आरा के कथक कलाकारों ने मध्यप्रदेश में बिखेरा रंग

Katha artists : कलाकारों ने बिहार की मिथिला संस्कृति की खुशबू बिखेरी

Katha artists मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोजपुरी साहित्य अकादमी व मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित महाकवि विद्यापति स्मृति समारोह में आरा के कथक कलाकारों ने रंग बिखेरा। गौरतलब है कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे।

jay kumar

गुरु अमित कुमार, हर्षिता विक्रम, मीनाक्षी पांडेय व शिवानी सिंह ने बिहार की मिथिला संस्कृति की खुशबू बिखेरी

जमशेदपुर के चर्चित गायक पंकज झा द्वारा निर्देशित नृत्य संगीत संरचना में आरा के कथक कलाकारों में गुरु अमित कुमार, हर्षिता विक्रम, मीनाक्षी पांडेय व शिवानी सिंह ने बिहार की मिथिला संस्कृति की खुशबू बिखेरी। इस रंगयात्रा में आरा के कथक कलाकारों के साथ जमशेदपुर के कई वरिष्ठ कलाकार भी शामिल हुए।

Katha artists गुरु अमित कुमार, हर्षिता विक्रम, मीनाक्षी पांडेय व शिवानी सिंह की कला कौशलता ने भोपाल के तुलसी भवन में घुंघरुओं की झंकार से मुख्यमंत्री समेत सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी कलाकारों को विद्यापति सम्मान से सम्मानित किया गया। आरा के कथक कलाकारों की इस उपलब्धि पर गायिका विदुषी विमला देवी, साहित्यकार रंजीत बहादुर माथुर, संगीतकार अरूण सहाय, संगीतद्वारक लीला सिंह समेत कई लोगो ने बधाई दी।

Kathak-artists-Ara

पढ़े :– जादू-टोना के विवाद में डेढ़ लाख में सुपारी देकर करायी गयी तांत्रिक की हत्या

पढ़े :- रिश्ते का कत्लः भाई ही बन गया बहन की खुशियों का कातिल

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular