Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजगोली लगने से जख्मी किशोर की मौत

गोली लगने से जख्मी किशोर की मौत

पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

टिकटाॅक बनाने के दौरान किशोर को लगी थी गोली

रिपोर्टः मो. वसीम

jay kumar

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा में गोली लगने से जख्मी किशोर की मौत हो गयी। इलाज के दौरान पटना में शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मृत किशोर चंदवा निवासी धर्मेंद्र तिवारी का पुत्र हर्षित तिवारी है। बता दें कि 18 अप्रैल की शाम वह अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। तभी उसे गोली लग गयी। मुंह में गोली लगने के कारण उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी थी। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। इस मामले में उसके तीन दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे दोस्त की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं हर्षित की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh

Most Popular