Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबड़ी खबरः भोजपुर में दो करोना पॉजिटिव मरीज मिले

बड़ी खबरः भोजपुर में दो करोना पॉजिटिव मरीज मिले

आरा के भलुहीपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज

भोजपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 11, एक हुआ ठीक

आरा। भोजपुर जिले में बुधवार की शाम दो कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक 54 वर्षीया महिला तथा एक 20 वर्षीय युवक है। जांच रिपोर्ट के दौरान दोनों का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हालांकि इसमें एक व्यक्ति ठीक हो गया है बताया जाता है कि महिला एवं युवक कोरोना संक्रमित युवती के संपर्क में आए हुए थे।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular