Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजONLINE परीक्षा फॉर्म भरने निकला इंटर का छात्र 30 घंटे बाद भी...

ONLINE परीक्षा फॉर्म भरने निकला इंटर का छात्र 30 घंटे बाद भी नहीं लौटा घर

मुफस्सिल थाना के कौशिक दुलारपुर गांव की घटना

आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव से ONLINE परीक्षा फॉर्म भरने निकला इंटर का एक छात्र 30 घंटे से अधिक समय के बाद भी घर नहीं लौट सका है।

इससे छात्र के परिजनों की बेचैनी व परेशानी बढ़ गयी है। किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। गायब छात्र कौशिक दुलारपुर गांव निवासी बाल्मिकी सिंह का पुत्र आकाश कुमार सिंह है।

शुक्रवार की शाम तीन बजे घर से निकला था छात्र 

एसपी ने ARA आरा जिले के सभी बड़े शराब माफियों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दिया

इस संबंध में उसके भाई राकेश कुमार द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया है कि आकाश कुमार शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे इंटर परीक्षा का ONLINE फॉर्म भरने बाइक से घर से आरा गया था। लेकिन अबतक घर नहीं लौट सका है। उससे संपर्क भी नहीं हो रहा है।

प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन व खोजबीन में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और छात्र की खोजबीन में जुटी है। इसके लिये छात्र के मोबाइल के टावर लोकेशन की भी जानकारी ली जा रही है

भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय से मिले कैट के पदाधिकारी,किया स्वागत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular