Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में महिला ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

आरा में महिला ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Gudiya Mahajan Toli Ara-घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-1 में शनिवार की दोपहर घटी घटना

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-1 में शनिवार की दोपहर एक महिला ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Gudiya Mahajan Toli Ara-जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर एक निवासी सुमित कुमार की 21 वर्षीया पत्नी गुड़िया कुमारी है। बताया जाता है कि आज दोपहर जब घर के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। वह चूल्हे पर खाना बना रहे थी। इसी बीच वह अचानक उठी और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

पढ़ें-गांवों में इंसानियत आज भी जिंदा है जहां लंगूर के दाह संस्कार हेतु पहुंचे सैकड़ों लोग

खबरें आपकी‘ से विशेष बातचीत-बोली महिला चिकित्सक-सर्वाइकल कैंसर का भी टीका ले बच्चियां

Gudiya Kumari of Mahajan Toli Ara hanged herself
आरा में महिला ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

हालांकि मृतका ने फांसी क्यों लगाई? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस के अनुसार मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

मासूम के सर से उठा मां का साया

Gudiya Mahajan Toli Ara-बताया जाता है कि मृतका ने लव मैरेज शादी की थी। उसे एक वर्ष का पुत्र शुभम कुमार है। उसकी मौत से मासूम के सर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular