Homeराजनीतगड़बड़ियों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोर रहा आरा नगर निगम-आशुतोष

गड़बड़ियों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोर रहा आरा नगर निगम-आशुतोष

Scam in Ara Municipal : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले जाप जिलाध्यक्ष

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Scam in Ara Municipal जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक भोजपुर जिला इकाई द्वारा आरा चंदवा मोड स्थित होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस आरा नगर निगम में करोड़ों का घोटाला और एक काम के लिए कई बार राशि आवंटित करने के विरोध में किया गया। जन अधिकार पार्टी के भोजपुर जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा की बिहार का आरा नगर निगम गड़बड़ियों को लेकर हमेशा से सुर्खियां बटोर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कई लोग घेरे में आ सकते हैं।

Scam in Ara Municipal पहला आरोप यह है कि आरा नगर निगम में एक ही योजना के लिए 2 से तीन बार पैसे निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। दूसरा आरोप यह है कि जिस योजना में मात्र 50 हजार का खर्च आता है, उसका प्राक्कलन 75 हजार का बनाया गया। वही एक ही निविदा को दो से तीन बार प्रकाशित करा कर फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर घोटाला किया गया है। तीसरा आरोप यह है कि आउट सोर्स कंपनी द्वारा निगम से 110 ड्राइवरों के मासिक भुगतान की राशि ली जाती है। जिनमें से 40 से 50 चालक फर्जी है।

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

वही पार्टी के प्रधान महासचिव कमलेश तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा जहां कहीं हयूम पाइप क्रॉस नाला निर्माण कार्य या पीसीसी निर्माण कार्य हुआ है। वहां अगर सौ में से एक भी सही निकला, तो मैं नगर आयुक्त को माला पहनाऊंगा। वही पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि जब से नगर आयुक्त निगम में आए हैं। तब से लूट का अड्डा बना दिया हैं। वह एक ही काम को बार-बार करवाते हैं। शिकायत करने के लिए फोन करने पर नगर आयुक्त किसी का कॉल भी नहीं उठाते हैं, साथ ही उनका कहना है कि को जो करना है वह कर लें।

पार्टी के प्रदेश सचिव लड्डू यादव ने कहा की शिक्षा विभाग से एसपी ऑफिस तक जो ढलाई का काम हुआ है, उसको किस इंजीनियर ने अपना दिमाग लगाकर बनाया है। वहां छोटी गाड़ियों का ऊपर चढ़ना मुश्किल हो गया है। वही पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज सिंह ने कहा की जो नगर निगम में घोटाला हुआ है, उसका निष्पक्ष तरीके से जिलाधिकारी जांच करवाएं, नहीं तो हमारी पार्टी न्याय के लिए सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएगी।

Scam in Ara Municipal-JAP
आरा नगर निगम घोटाला,जाप ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular